जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के राजीव गांधी नगर थाने में नाबालिक छात्रा के परिजनों ने प्राइवेट स्कूल टीचर के खिलाफ उनके नाबालिक पुत्री को मिलने के लिए दबाव बनाने और धमकी देने का मामला दर्ज करवाया। आरोप है कि स्कूल संचालक और टीचर को बताने के बावजूद भी आरोपी नहीं माना। ऐसे चलते तंग आकर नाबालिग ने 5 दिसंबर को अपने घर में रखी सल्फास की गोलियां खा ली। जिसके चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच थानाधिकारी देवीचंद ढाका कर रहे हैं। Fir में परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी। यहां पर प्राइवेट स्कूल के अध्यापक ने उनकी बेटी को स्कूल में अश्लील इशारे किए। उससे मिलने के लिए दबाव बनाया और धमकियां दी। इस पर परिजनों ने स्कूल संचालक और आरोपी टीचर को भी उलाहना दी। इसके बावजूद आरोपी नहीं माना। इसी वजह से उनकी बेटी तंग और परेशान थी। 5 दिसंबर को अपने घर में सल्फास की गोलियां खा ली।


