भाजपा ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा:जालोर में रवि सोलंकी, भीनमाल नगर मंडल में प्रवीण दवे, रानीवाड़ा मंडल में रमेश आंजणा नियुक्त

जालोर में भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व मनाया गया। सोमवार को जालोर, भीनमाल एवं रानीवाड़ा विधानसभा के मंडलों में मंडल अध्यक्ष का चुनाव किया गया। ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। जिला संगठन मुख्य चुनाव अधिकारी विष्णु चेतानी ने बताया- प्रदेश नेतृत्व ने निर्विरोध चुनाव संपन्न कराए। जालोर, भीनमाल और रानीवाड़ा विधानसभा के मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जालोर विधानसभा के जालोर नगर मंडल में रवि सोलंकी, जालोर ग्रामीण मंडल में प्रेमाराम देवासी, उम्मेदाबाद मंडल में उत्तमचंद गर्ग, सायला मंडल में नैनमल लखारा, जीवाणा मंडल में तुलसाराम चौधरी एवं पोषाणा मंडल में रघुनाथसिंह राजपुरोहित को नियुक्त किया है। भीनमाल विधानसभा में भीनमाल नगर मंडल में प्रवीण दवे, रामसीन मंडल में छगनलाल घांची, नरसाणा मंडल में परबतसिंह भाडू का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। रानीवाड़ा विधानसभा में रानीवाड़ा मंडल अध्यक्ष रमेश आंजणा, जसवंतपुरा मंडल में भंवरसिंह राजपुरा, करड़ा मंडल में प्रकाश जांगू एवं बडगांव मंडल में बलवंत पुरोहित को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *