नेपानगर में लीज रेंट का विरोध:व्यापारिक संघ जनहित याचिका लगाने की तैयारी में, RTI लगाकर भी संघ ने मांगी जानकारी

एशिया की पहली अखबारी कागज मिल नेपा लिमिटेड ने नेपानगर में लीज पर भूखंड दिए हैं। हाल ही में इन भूखंडों का लीज रेंट बढ़ाया है, लेकिन इसका काफी विरोध हो रहा है। अब इसे लेकर जल्द ही नेपानगर मातापुर बाजार व्यापारिक संघ और बुधवारा बाजार व्यापारिक संघ नेपा मिल के खिलाफ जनहित याचिका लगाने की तैयारी में है। इसे लेकर संघ कानूनी सलाह ले रहा है वहीं व्यापारिक संघ की ओर से नेपा मिल में सूचना का अधिकार आवेदन भी लगाया गया है। मातापुर व्यापारिक संघ के अध्यक्ष राजेश चौहान, बुधवारा व्यापारिक संघ के अध्यक्ष प्रतीक सिंह बैस की ओर से लगाए गए आवेदन में 5 सवालों के जवाब, जानकारी चाही गई है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सोहन सैनी ने बताया नेपा मिल में सूचना का अधिकार लगाया गया है। मिल की ओर से भूखंडों के लिए तय किया गया लीज रेंट काफी अधिक है। 2002 में पांच से 10 रूपए लीज रेंट हुआ करता था। इस बार लीज रेंट 140 रूपए, प्लस जीएसटी, 20 रूपए अनुज्ञा शुल्क जोड़ा गया है जो कुल 180 स्केयर फिट हो रहा है। यह गलत है। हम कानूनी सलाह लेने जा रहे हैं और 9 जनवरी से पहले जनहित याचिका की भी तैयारी है, क्योंकि मिल की ओर से लीज रेंज के लिए आवेदन करने की तारीख 9 जनवरी दी गई है। सूचना का अधिकार- आवेदन लगाकर यह मांगी जानकारी
सूचना का अधिकार आवेदन लगाकर कहा गया कि आपने लीज नवीनीकरण शुल्क 140 रूपए प्लस जीएसटी निश्चित किया है। इसका क्या आधार है। देश में अन्य किसी भी सार्वजनिक उपक्रम में जो स्टेट एरिया में आती है क्या इसी तरह लीज रेंट लिया गया है अथवा नहीं। यदि हां तो उसकी सत्यप्रतिलिपि उपलब्ध कराएं। साल 2002 में आपके द्वारा नवीनीकरण क्यों नहीं किया गया। साल 1958 में आपने नेपागर फॉरेस्ट एरिया में नेपा मिल कर्मचारियों, व्यापारियों के व्यापार के लिए जो प्लाट आवंटित किए थे वह किन शर्तों के आधार पर दिए गए थे। संपदा विभाग द्वारा साल 1958 व उसके बाद जो प्लाट आवंटित किए गए थे उस समय क्या आपने नगर बसाहट की मूलभूत सुविधा के साथ आवंटित किया था या नहीं। वर्तमान में क्या स्थिति है स्पष्ट करें जबकि आपने नेपा मिल के सभी मकानों की बसाहट के पहले उन्हें संपूर्ण मूलभूत सुविधा देकर ही भवन निर्माण किया था। लीज नवीनीकरण 2032 तक किया जा रहा है उसके बाद क्या स्थिति यथावत रहेगी या कोई परिवर्तन होगा। यह है पूरा मामला दरअसल पिछले माह नेपा मिल ने लीज रेंट में वृद्धि की थी जिसका खासा विरोध हुआ था। 20 नवंबर को नगर के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर मौन रैली निकाली थी। सीएमडी राकेश कुमार चोखानी को ज्ञापन सौंपा गया था। बाद में मिल की ओर से एक पत्र जारी कर व्यापारिक संघ के दो प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए बुलाया गया इसके बाद मिल की ओर से सूचना चस्पा की गई है जिसमें लीज रेंट की दरों में तीसरी बार कमी की गई और नवीनीकरण आवेदन के लिए एक माह का समय दिया गया। 9 जनवरी आवेदन की आखिरी तारीख है। मिल अफसरों के अनुसार अब तक करीब 35-40 आवेदन लीज नवीनीकरण के आ चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *