सागर में बर्फीली हवाओं से फिर बढ़ी ठिठुरन:48 घंटों में रात का पारा 4 डिग्री लुढ़का; शीतलहर चलने का अनुमान

सागर में कड़ाके की ठंड का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। सोमवार रात से अचानक सर्द हवाएं चलना शुरू हुईं, जिससे ठंड का असर बढ़ गया। पिछले 48 घंटों में सागर के न्यूनतम पारे में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह से मौसम साफ रहा, धूप खिली। लेकिन, सर्द हवाएं चलने से वातावरण में ठिठुरन रही। सुबह से सागर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम पारा 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से मौसम में बदलाव आएगा। सर्द हवाएं चलने से दिन और रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। साथ ही शीतलहर भी चलने का अनुमान जताया गया है। बर्फबारी और हवाओं के असर से बढ़ी ठंड मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं मध्यप्रदेश में आ रही हैं। 12.6 किमी की ऊंचाई पर 204 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चल रही हैं। इस कारण ठंड का असर बढ़ा है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी, जिससे हवाओं की रफ्तार तेज होगी और सर्दी का असर और बढ़ेगा। पिछले 5 दिनों का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *