SISTec के विवेक पंड्राम ने कराटे टूर्नामेंट में जीता ब्रॉन्ज:रोहतक में होने वाले अखिल भारतीय टूर्नामेंट में लहराएंगे परचम

सागर इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SISTec) रातीबड़ के बी.टेक. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में चौथे वर्ष के छात्र विवेक पंड्राम ने टीम कुमाइट में दक्षिण पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय कराटे टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता है। इस जीत के साथ विवेक ने रोहतक हरियाणा में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट के लिए भी क्वालिफाइड कर लिया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ विवेक पंड्राम ने हरियाणा के रोहतक में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह उपलब्धि उनकी लगन, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रमाण है। इस अवसर पर SISTec की डायरेक्टर डॉ. ज्योति देशमुख ने विवेक को बधाई देते हुए कहा, “यह हमारी संस्थान के लिए गर्व का क्षण है। विवेक ने न केवल अपने कौशल से यह सम्मान हासिल किया है, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हैं।” SISTec रातीबड़ के प्रिंसिपल डॉ. मनीष बिल्लौरे ने भी इस उपलब्धि पर विवेक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *