जबलपुर के गैरिजन ग्राउंड में मिला युवक का श‌व:सांड ने उठाकर पटका; वीडियो आया सामने

जबलपुर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित सदर के गैरिजन मैदान में सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस उसकी पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी है। इसी बीच पुलिस के पास एक वीडियो पहुंचा है। जिसमें युवक को सांड द्वारा उठाकर पटकते हुए नजर आ रहा है। पुलिस अभी यह पता लगाने में लगी है कि मृतक कौन था और कहां का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मृतक शराब के नशे में था और मैदान में सांड को छेड़ने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान सांड ने व्यक्ति को उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कैंट पुलिस के अनुसार, मृतक सांड के साथ छेड़छाड़ कर रहा था, जिसके चलते सांड ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शराब के नशे में ही चोट लगने से उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *