लुधियाना में चोरी-छिपे बिक रही चाइनीज़ डोर:चपेट में आए दो लोग, एक ही हालत गंभीर, नाक कटने पर आए 30 टांके

पंजाब में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से आम लोगों की सुरक्षा को देखते पंजाब में जहां चाइनीज़ डोर बैन कर दी है, तो वहीं लुधियाना में कुछ लोग मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में चोरी छिपे चाइनीज़ डोर धडल्ले से बेच रहे हैं। वहीं कुछ लोग चाइनीज़ डोर से पतंगे भी उड़ा रहे है, जोकि आम लोगों के लिए जान का सबब बन रही हैं। मंगलवार को दो लोग चाइनीज़ डोर की चपेट में आ गए। जिसमें एक व्यक्ति को सिविल अस्पताल दाखिल कराया है। उसकी नाक कट गई है, जिसका इलाज किया जा रहा है। एक्टिवा पर जा रहा था लुधियाना में दो लोग चाइनीज़ डोर की चपेट में आ गए। शहर के गिल रोड फ्लाई ओवर पर एक्टिवा सवार व्यक्ति इंद्रजीत सिंह जोकि पुल के ऊपर से गुजर रहा था कि अचानक चाइनीज़ डोर ने उसे लपेट में ले लिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इंद्रजीत सिंह की चाइनीज़ डोर से नाक कट गई और उसे 30 टांके लगे हैं। वहीं हैबोवाल चुरपुर रोड के पास बाइक सवार राजू जोकि घर से बाजार की तरफ आ रहा था कि रास्ते में चाइनीज़ डोर की चपेट में आने से वह घायल हो गया। 5 जनवरी से लगा था बैन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से 5 जनवरी से पंजाब में प्लास्टिक, चाइनीज़, नायलोन की डोर पर बैन लगा दिया था और साथ ही मोटे जुर्माने का भी आदेश सुनाया। जिसमें चाइनीज़ डोर बेचने व चाइनीज़ डोर से पतंग उड़ाने वालों को 10 हजार से 15 लाख रुपए तक जुर्माना करने का आदेश भी जारी किया था। मुनाफा खोर उड़ा रहे धज्जियां लोहडी के त्योहार को देख कुछ मुनाफा खोर मुनाफा कमाने के चक्कर में चोरी छिपे चाइनीज़ डोर बेच नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस बारे आला अफसर भी पूरी तरह से बेखबर हैं। लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी को है। ऐसे में शहर में पतंग-डोर की दुकानें सज चुकी हैं। पुलिस कर रही रेड डीसीपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि चाइनीज़ डोर बेचना और डोर से पतंग उड़ाना नियमों के खिलाफ है। पुलिस लगातार डोर बेचने वालों पर रेड कर रही है और सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने अपील की, कि जो लोग डोर बेच रहे हैं या जो लोग चाइनीज़ डोर से पतंग उड़ा रहे हैं, तो इसकी सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *