जगराओं में खेतीबाड़ी के साथ तस्करी का धंधा:पुलिस ने दो दोस्तों को दबोचा; एक्सपायरी-मैन्युफैक्चरिंग डेट मिटाकर बेचते थे नशी गोलियां

जगराओं में पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 490 नशे की गोलियां बरमाद की गई। जिस पर एक्सपायरी व मैन्यूफैक्चरिंग डेट मिटाई गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी खेतीबाड़ी के साथ तस्करी का धंधा करते थे। थाना सिधवां बेट के एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गांव खुरशेदपुरा से करीब एक किलोमीटर पीछे ड्रेन पुल पर पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस को बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिये। जिन्होंने पुलिस की गाडी देख कर बाइक को पीछे की तरफ मोड़ लिया। पुलिस पीछा करके पकड़ा पुलिस ने शक होने पर बाइक सवार युवकों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने जब युवकों की तलाशी ली। तो आरोपियों से नशीली गोलियों के पत्ते बरामद हो गए। जिनमें 490 नशे की गोलियां थी। लेकिन सभी पत्तों से एक्सपायरी व मैन्यूफैक्चरिंग डेट मिटाई हुई थी। खेतीबाड़ी के साथ शुरू किया तस्करी का धंधा जांच अधिकारी एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान मनजीत सिंह निवासी छोले महितपुर और रिंकू निवासी रायपुर आरिया के रूप में हुई है। जो सतलुज दरिया किनारे गांवों में खेतीबाड़ी करते है। लेकिन खेतीबाड़ी के साथ साथ नशा तस्करी का धंधा भी करने लगे। पुलिस ने आरोपी दोनों दोस्तों को अदालत में पेश कर पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *