कानपुर में दरोगा ने दुकानदार को बीच बाजार जड़ा थप्पड़:मोबाइल छीनकर बोला- VIDEO डिलीट कर… कमिश्नर ने सस्पेंड किया

कानपुर में दरोगा ने गाड़ियों की चेकिंग के दौरान एक दुकानदार को भरे बाजार थप्पड़ जड़ दिया। दुकानदार चेकिंग का वीडियो बना रहा था। दरोगा की नजर उस पर पड़ी तो वे नाराज हो उठे। दरोगा ने धमकाते हुए कहा- वीडियो डिलीट कर दो, वरना ठीक नहीं होगा। तभी दुकानदार के गाल पर थप्पड़ मार दिया। हाथपाई करते हुए उसका फोन छीन लिया। फिर अन्य पुलिसकर्मियों ने युवक के साथ मारपीट की। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बुधवार सुबह युवक दरोगा की बदसलूकी का सबूत लेकर पुलिस ऑफिस पहुंचा। यहां पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से शिकायत की। इसके बाद दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। अब विस्तार से पढ़िए… दुकान के बाहर खड़े होकर वीडियो बना रहा था
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरी अकबर निवासी आशीष कुमार कारोबारी है। आशीष ने बताया, बेटे विकास की कल्याणपुर बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान है। 6 दिसंबर को वह रोज़ की तरह दुकान पर बैठा था। देर शाम करीब 7 बजे पनकी रोड चौकी प्रभारी पुष्पराज सिंह फोर्स के साथ कल्याणपुर पनकी रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी बेटा अभय दुकान के बाहर खड़ा होकर चेकिंग का वीडियो बनाने लगा। इसी बीच चौकी प्रभारी उसके पास आए। बेटे से वीडियो डिलीट करने को कहा। विकास जैसे ही मोबाइल से वीडियो डिलीट करने लगा, तभी गुस्साए दरोगा ने उसके गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उसका मोबाइल छीनने लगे। बेटे ने मोबाइल नहीं दिया तो अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ हाथापाई की। फिर उसका मोबाइल छीन लिया। पुलिस कमिश्नर ने दरोगा को सस्पेंड किया
थप्पड़ मारने की घटना वहां दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुधवार सुबह विकास पुलिस ऑफिस पहुंचा। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से शिकायत की। थप्पड़ मारने का वीडियो उन्हें सौंपा। उन्होंने इसकी जांच डीसीपी वेस्ट दिनेश चंद्र त्रिपाठी को सौंपी। इसके बाद बुधवार शाम चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी वेस्ट दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ……………………….. ये खबर भी पढ़िए-
बुर्का पहनकर आए बदमाशों ने 2 मिनट में ATM उखाड़ा:मुरादाबाद में 2 मिनट में मशीन ले गए, 2 का एनकाउंटर; VIDEO मुरादाबाद में बुर्का पहनकर आए 2 बदमाशों ने 2 मिनट में ATM मशीन उखाड़ ले गए। मशीन में करीब 8 लाख कैश था। यह घटना 24 नवंबर रात की है। मंगलवार को वारदात का वीडियो तब सामने आया, जब पुलिस ने 5 बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *