लुधियाना में मंदिर से 40 किलो चांदी के जेवर चोरी:गेट फांद अंदर घुसे, मूर्तियों से उतारे गहने, कमेटी में रोष

पंजाब के लुधियाना के शीतला माता मंदिर से बीती रात चोरों ने मंदिर में घुसकर लाखों के गहने चोरी कर लिए। चोरों ने मंदिर में भगवान की मूर्तियों पर चढे़ लाखों के चांदी के गहने उतार लिए। सुबह जब पुजारी ने मंदिर खोला तो देखा कि मंदिर में मूर्तियों से गहने गायब थे। जिसके बाद मंदिर कमेटी ने पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।0 बीआरएस नगर में माता का मंदिर शहर के बीआरएस नगर व रणधीर सिंह नगर में माता शीतला का मंदिर हैं, जहां रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। बीती रात अज्ञात लोगों ने मुख्य गेट फांद कर मंदिर में घुसकर चांदी के गहने चोरी कर लिए। 40 किलों के करीब बताई जा रही चांदी मंदिर में चोरों द्वारा 40 किलो के करीब चांदी चोरी की बताई जा रही है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक सच्चर ने बताया कि चोरों द्वारा मंदिर को निशाना बना भगवान की मूर्तियों पे चांदी के गहने लगे थे, जोकि सारे चोरी कर लिए। जिनकी कीमत 30 से 40 लाख के करीब है। कमेटी ने की जांच की मांग मंदिर में कमेटी के सदस्यों व लोगों ने बैठक कर चोरी की वारदात की सख्त निंदा की और रोष जताया। कमेटी अध्यक्ष अशोक सच्चर ने कहा कि हालाकि मोहल्ले में चौकीदार का भी पहरा होता है। बावजूद बीती रात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया। उन्होंने पुलिस प्रशासन ने घटना की जांच की मांग की। पुलिस जांच में जुटी डीसीपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में लगी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वारदात करने वाले अज्ञात लोगों की पहचान कर उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *