दुर्ग निगम में अगला मेयर महिला ओबीसी:शासन ने तय किया 14 नगर निगमों में चुनाव के लिए आरक्षण

छत्तीसगढ़ में 14 मे से 10 नगर निगम में मेयर और पार्षद पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 7 जनवरी को मेयर पद के लिए रायपुर में आरक्षण की प्रक्रिया जारी है। तय आरक्षण के मुताबिक दुर्ग नगर निम की सीट महिला ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई है। अब यहां अलगा मेयर महिला ओबीसी कोटे से होगी। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर स्थित पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में 7 जनवरी को सुबह से आरक्षण प्रक्रिया की जा रही है। इसमें भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दोलों के नेता पहुंचे हुए हैं। यहां नगर निगम में महापौर के आरक्षण प्रकिया को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने कई सवाल उठाए और जमकर हंगामा किया। नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी पुलक भट्टाचार्य आरक्षण प्रक्रिया की जानकारी कार्यक्रम में मौजूद नेताओं को दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि 14 नगर निगमों में SC के लिए दो सीट आरक्षित हुई हैं। इसी तरह ST के लिए एक सीट, OBC के लिए चार और 7 सीट अनारक्षित कोटे के लिए छोड़ी गई हैं। आरक्षण की प्रक्रिया 50 फीसदी आरक्षण के हिसाब से की गई हैं। 14 नगर निगम में से 5 सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसमें SC वर्ग में 1 महिला सीट औबीसी में OBC में 1 महिला और तीन महिला सीट सामान्य के लिए निर्धारित की गई हैं। दुर्ग जिले में किस निगम के लिए क्या आरक्षण

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *