सूरत में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से 6 लोग झुलसे:गैस लीकेज के बाद हुआ धमाका, ब्लास्ट से दीवारें और खिड़कियां टूटीं; 3 की हालत गंभीर

सूरत के पुणागाम इलाके में राधाकृष्ण सोसायटी के एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित छह लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है। आग में झुलसा परिवार बिल्डिंग में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। ब्लास्ट से दीवारें और खिड़कियां टूटीं
जांच में पता चला है कि रात में कमरे में गैस सिलेंडर लीक होने के बाद सुबह किसी चिंगारी से सिलेंडर में आग लग गई और वह ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से घर की दीवारें और खिड़कियां टूट गई थीं। कमरे में आग लगने से सभी 6 लोग झुलस गए और जान बचाने घर से बाहर भागे। आसपास के लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। किराए के एक कमरे में रहता है परिवार
मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले पप्पू गजेंद्र भदोरिया सूरत के पुणागाम इलाके में स्थित राधाकृष्ण सोसायटी में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। गजेंद्रभाई ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। राधाकृष्ण सोसायटी के एक मकान में तीन कमरे हैं, जिनमें से एक कमरे में यह परिवार रहता है। धमाके से टूट गईं खिड़कियां-दरवाजे
सोसायटी के रहीश दिलीपभाई ने बताया कि सुबह 6:20 बजे धमाके की आवाज सुनाई दी। मैं दूसरी तरफ के कमरे में किराए से रहता हूं। धमाके की आवाज सुनकर मैंने बाहर जाकर देखा तो वहां आग भी लगी हुई थी। परिवार के लोग झुलसी हालत में कमरे के बाहर कराह रहे थे। सोसायटी के लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। हमने पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी थी। दिलीपभाई ने आगे बताया कि हादसे का शिकार हुए इस गरीब परिवार के घर का पूरा सामान भी खाक हो चुका है।ॉ घायलों के नाम…
पप्पू गजेंद्र भदोरिया
सोना
मोनिका
जानवी
अमन
गोपाल ठाकुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *