बिलासपुर में मंत्री ने किया स्पेस लैब का उद्घाटन:बोले- छात्रों को मिलेगी अंतरिक्ष की जानकारी, इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में भी खोलेंगे लैब

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने एपीजे अब्दुल कलाम स्पेस लैब का उद्घाटन किया। जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक में बनाया गया है। धर्माणी ने कहा कि स्पेस लैब का उद्देश्य छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यह लैब छात्रों को प्रयोगात्मक ज्ञान प्रदान करेगी और अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए एक मजबूत आधार बनेगी। इस लैब में मॉडर्न उपकरण और सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी मदद से छात्र अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट प्रौद्योगिकी और खगोलीय घटनाओं का अध्ययन कर सकेंगे। इसके अलावा, छात्रों को वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का भी अवसर मिलेगा। मंत्री धर्माणी ने बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य जिलों में भी इस तरह की लैब स्थापित करने की योजना है, ताकि हर छात्र को समान अवसर मिले। इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में बनेगी लैब- धर्माणी मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों में भी लैब स्थापित की जाएगी। मंत्री धर्माणी ने कहा ने कहा कि स्पेस लैब छात्रों को न केवल अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि विकसित करने में मदद करेगी, बल्कि प्रदेश को इस क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी सहायक होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *