हनुमानगढ़ के जूडो खिलाड़ी अंकित का चयन सीनियर नेशनल जूडो प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम में हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 11 से 15 दिसंबर तक मणिपुर की राजधानी इम्फाल में आयोजित की जाएगी। जिला जूडो संघ के सचिव विनीत बिश्नोई ने बताया कि राजस्थान राज्य जूडो संघ ने हाल ही में भीलवाड़ा में ओपन चयन ट्रायल का आयोजन किया था। इस चयन प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ के अंकित ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर ही चयन समिति ने उन्हें राजस्थान टीम में शामिल किया है।


