राजीविका महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली:डीग में नई चेतना 4.0 अभियान के तहत लैंगिक समानता का संदेश

डीग में नई चेतना 4.0 अभियान के तहत राजीविका की महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। यह रैली राजीविका परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार मार्गों से गुजरी और जनसामान्य को लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया। रैली के बाद पंचायत समिति सभागार, डीग में ब्लॉक कन्वर्जेंस कमेटी की बैठक हुई। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी, डीग की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और उत्थान के लिए सामूहिक शपथ ग्रहण कराया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता, नेतृत्व और सामाजिक परिवर्तन की भावना को सशक्त करना था। महिलाओं को गलत आदतों और नशीली चीजों के सेवन से दूर रहने की सलाह दी गई। उन्हें सशक्तिकरण और अपना रोजगार चलाने के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर बीपीएम रवि पालीवाल, एरिया कोऑर्डिनेटर रेनू, सभी डीएस, राजीविका की महिलाएं और बैंक सखी दीपिका शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *