करीब ढाई साल पहले अलवर शहर से निकली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा के दौरान पुलिस जाप्ते पर हमला करने के मामले में NEB थाना पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिया। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया वर्ष 2022 में राहुल गांधी की यात्रा निकाली गई थी। तभी अंबेडकर नगर स्थित सामुदायिक भवन में बाहर से आए पुलिस टीम रुकी हुई थी। जिस पर बेलाका निवासी व आसपास के कुछ युवकों ने पुलिस से मारपीट की और गाड़ियों को तोड़फोड़ की थी। उस प्रकरण में कई जने पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। बाद रहे दो जनों को अब गिरफ्तार किया गया है। शहर में मंडी मोड के पीछे से अकरम व जाहिद को गिरफ्तार किया है। जो बेलाका के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ पूर्व में भी चोरी मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी है। फिलहाल आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।


