पांच साल से फरार बकरी लुटेरा छिंदवाड़ा से पकड़ाया

दुर्ग| अंजोरा चौकी पुलिस ने 5 साल बाद बकरी चोर को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में 4 बदमाश बुजुर्ग से मारपीट कर उसकी दो बकरियों को लूटकर भाग गए थे। वारदात के बाद पुलिस ने 3 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन चौथा छिंदवाड़ा जिले में जाकर छुप गया था। पुलिस ने बताया कि घटना 24 सितंबर 2020 की है। महमरा कॉलेज के पास प्रार्थी सड़क किनारे अपनी बकरियां चरा रहा था। उस दौरान ऑटो सवार 4 बदमाश आए और मारपीट कर उसकी दो बकरियां छीनकर ऑटो में डालकर भाग गए। घटना के तत्काल बाद आरोपी सलीम खान उर्फ सोनू, आरोपी आसिफ अली व संतोष कुमार साहू को पकड़ लिया गया। साथ ही दोनों बकरियां भी बरामद कर ली गई। चौथा आरोपी अरमान खान (27 वर्ष) पुलिस को चकमा देकर ऑटो लेकर भाग गया। प्रकरण में पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर फरार आरोपी की पतासाजी कर रही थी। पिछले दिनों उसके छिंदवाड़ा (एमपी) में होने की जानकारी मिली। टीम ने छिंदवाड़ा से अरमान को पकड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *