रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी के खाते से 10 लाख ट्रांसफर किए, ठगी का केस दर्ज

भास्कर न्यूज | चिरमिरी हल्दीबाड़ी क्षेत्र में एक रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी के खाते से 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बोधन राम पनिका, 2019 में चरचा कॉलरी से रिटायर हुए थे और मोहन कॉलोनी स्थित एसईसीएल क्वार्टर में रहते हैं, ने अपने घरेलू और बैंकिंग कार्यों के लिए अपने परिचित डोमनलाल पर भरोसा किया था। पुलिस के अनुसार डोमनलाल ने पहले बोधन राम से तीन लाख रुपए उधार लिए और रिटायरमेंट राशि मिलने के बाद लौटाने का वादा किया। लेकिन भरोसा जीतने के बाद उसने बैंक खाते पर नियंत्रण कर लिया और दो किस्तों में कुल 10 लाख रुपए अपने निजी खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद आरोपी अचानक घर आने-जाने बंद कर दिया और दंपत्ति के संपर्क से बचने लगा। संदेह होने पर बोधन राम और उनकी पत्नी सियामनी पनिका ने भारतीय स्टेट बैंक, हल्दीबाड़ी शाखा में खाते की जांच कराई। बैंक मैनेजर ने पुष्टि की कि डोमनलाल ने दो बार में पांच-पांच लाख रुपए निकालकर अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इस मामले में बोधन राम की पत्नी की शिकायत पर थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है। बता दें कि कॉलरी क्षेत्र में कई रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी कम पढ़े-लिखे होने के कारण अपने वित्तीय लेनदेन के लिए परिचितों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे मामलों में बैंक खाते और एटीएम अपने भरोसेमंद पर रखने से धोखाधड़ी का खतरा बढ़ जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *