पत्नी ने दस्तखत नहीं किए तो पति ने कर ली खुदकुशी

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर पत्नी से अलग रहने पति ने स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराने की कोशिश की। पत्नी के मना करने पर नाराज पति ने कीटनाशक पी लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र के जमरमा का है। पुलिस के अनुसार ग्राम जमरमा निवासी गुरु प्रसाद यादव (32) ड्राइविंग करता है। वह अक्सर घर से महीनों काम के सिलसिले में बाहर रहता था। पत्नी की चचेरे देवर से अक्सर बातचीत होती थी। मजाक में चचेरा देवर उसे पत्नी बनाकर रखने की भी बात करता था। इस बारे में पता चलने के बाद से गुरुप्रसाद पत्नी से आए दिन मारपीट करता था, जिस पर पत्नी मायके चली गई। 4 दिसंबर को वह लौटी, तो फिर पति ने मारपीट की। सोमवार को गुरुप्रसाद पत्नी से अलग रहने के लिए दस्तावेज बनाकर लाया और स्टांप पेपर पर पत्नी से हस्ताक्षर कराने लगा। पत्नी ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इस पर पत्नी के सामने ही गुरुप्रसाद ने कीटनाशक पी लिया। जहर के प्रभाव से उसकी तबीयत बिगड़ी। पत्नी उसे लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *