जांजगीर | शहर में यातायात सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने एक और कदम उठाया है। नेता जी चौक जांजगीर में ट्रैफिक सिग्नल लाइट का उद्घाटन किया गया। इससे पहले कचहरी चौक में भी ट्रैफिक सिग्नल चालू किया जा चुका है। ट्रैफिक सिग्नल लाइट सड़क पर वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें लाल, पीली और हरी बत्तियों के माध्यम से यातायात को नियंत्रित किया जाता है। लाल बत्ती पर वाहन रुकते हैं, पीली बत्ती पर रुकने के लिए तैयार रहना होता है और हरी बत्ती पर आगे बढ़ा जा सकता है। लाल तीर आने पर उस दिशा में जाना प्रतिबंधित है। जांजगीर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक सिग्नल और अन्य यातायात नियमों का पालन करें।


