कोरबा| दिसंबर महीने का फेस ऑफ द मंथ निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक सत्य प्रकाश राठौर, सहायक ग्रेड-3 परमेश्वर शर्मा और स्वच्छता निरीक्षक जोहन सोनी को चुना गया है। महापौर संजूदेवी राजपूत व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने फेस आफ द मंथ चुने गए कर्मियों के कार्य के प्रति उनकी निष्ठा को सराहा है। निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित करना, उत्साहवर्धन करने और अन्य कर्मचारियों को प्रेरित-प्रोत्साहित करने 11 माह पहले निगम ने फेस ऑफ द मंथ की शुरुआत की है। फेस आफ द मंथ चुने गए निगम कर्मियों ने कहा है कि निगम प्रशासन ने हम लोगों के परिश्रम व कार्य के प्रति हमारी निष्ठा के लिए जो सम्मान दिया है, यह आगे और भी अधिक अच्छा कार्य करने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने प्रेरित करेगा।


