बिलासपुर| शहर के पॉश कॉलोनी नर्मदा नगर में हाई कोर्ट के अधिवक्ता के सूने मकान में चोरों ने धावा बोला। चोर मकान के भीतर तीन अलग-अलग अलमारियों में रखे कैश-जेवर समेत सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क चोरी कर ले गए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। रायपुर निवासी मुनीष कुमार त्यागी हाई कोर्ट में अधिवक्ता हैं। बिलासपुर स्थित मकान नंबर एच2/120 में उनके साथी अधिवक्ता एके सामंत राय भी रहते हैं। 9 दिसंबर की सुबह मकान की साफ-सफाई करने वाली महिला सुशीला बाई काम पर पहुंची। उन्होंने देखा कि मेन गेट का कुंदा टूटा है।अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलने पर वे अपने साथी के साथ बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने पाया घर कि आलमारी में रखे 50 हजार रुपए कैश, चांदी के सिक्के चोर ले गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर हार्ड डिस्क तक गायब मिली। डीवीआर एनवीआर के हार्ड डिस्क की कीमत 12 हजार रुपए है। मामले में अधिवक्ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।


