बोकारो में 14 दिसंबर से हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम, व्यायाम और मनोरंजन होगा

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल के तत्वावधान में हैप्पी स्ट्रीट का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन 14 दिसंबर को सुबह 7:30 बजे किया जाएगा। इसमें बीएसएल के वरीय अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बीएसएल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि पिछले साल तत्कालीन डायरेक्टर इंचार्ज और वर्तमान में सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने इसकी शुरूआत की थी। इसमें युवा, खिलाड़ी, महिला, बुजुर्ग, छात्र आदि बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। इसे लेकर बीएसएल प्रबंधन की ओर से बुधवार को कुमार मंगलम स्टेडियम में प्रेस कांफ्रेंस किया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक्टिव बोकारो, हेल्दी बोकारो की थीम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बोकारो के विभिन्न विद्यालय, शिक्षण संस्थान, बोकारो महिला समिति, संगीत कला अकादमी, सीआईएसएफ, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, रोटरी क्लब ऑफ मिड टाउन कपल्स भाग लेंगी। रविवार को मॉल से गांधी चौक की सड़क सुबह 10 बजे तक बंद रहेगी कार्यक्रम के संचालन के लिए “हैप्पी स्ट्रीट” बोकारो मॉल मोड़ से गांधी चौक तक की दोनों लेन को सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक आने वाले कुछ रविवार को यातायात हेतु अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *