सिटी रिपोर्टर | बोकारो कांग्रेस जिला कमेटी की बैठक बुधवार को चास स्थित रामराज फॉर्म में हुई। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने प्रदेश अध्यक्ष का शॉल और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। बैठक से पूर्व जवाहर लाल महथा ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि बोकारो जिला कांग्रेस संगठन पूरे झारखंड में अग्रणी होगा और यहां के एक-एक कार्यकर्ताओं के सहयोग से बोकारो कांग्रेसमय हो जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी, हजारीबाग के जिलाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जेपी पटेल, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय प्रभारी सह जीपीसीसी प्रमुख सूर्यकांत शुक्ला व प्रमुख खलखो उपस्थित हुए। कार्यक्रम में शोएब हसन, बदरे आलम, त्रिवेणी माहथा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


