विभाग के खिलाफ आंदोलन के लिए तैयार

सिटी रिपोर्टर | बोकारो पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी के नेतृत्व में बीएसएल के सेफ्टी भवन पर हल्ला बोल प्रदर्शन के माध्यम से मजदूरों व कर्मियों ने आक्रोश व्यक्त किया। संचालन संयुक्त महामंत्री एनके सिंह ने की। इस दौरान चौधरी ने कहा कि हर सेफ्टी विभाग अपने मूल कर्तव्यों को भूल गया है। इस कारण लगातार दुर्घटना हो रहा है। वर्तमान में यह नियम भी हिटलरशाही को दर्शाता है कि दुर्घटना में मृत मजदूर के आश्रित को नियोजन तो दिया जाता है, लेकिन जो मजदूर अपंग हो जाता है, उसे भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है। उन्हें मजदूरों की मानसिक तनाव को भी समझने की जरूरत है। प्रबंधन को चाहिए कि सुरक्षा विभाग को क्रियाशील बनाते हुए मजदूरों के मानसिक तनाव को दूर करें। आज वेज रिविजन को बर्षों बीत गया, लेकिन अभी तक 39 महीने का एरियर नहीं दिया गया। इसलिए मांगों पर सकारात्मक पहल कर तनाव मुक्त करने का काम करें। अन्यथा बढ़ते आक्रोश के कारण आंदोलन, जिससे भारी नुकसान हो सकता है। मौके पर अनिल कुमार, जेएल चौधरी, तुलसी महतो, रोशन कुमार, आई अहमद, विजय कुमार साह, बालेश्वर राय, आरआर सोरेन, रामा रवानी, राजेन्द्र प्रसाद, मानिक चंद साह, धर्मेंद्र कुमार, ए अंसारी, बिनोद कुमार, एके मंडल, मोहन मांझी, ओपी चौहान, कार्तिक सिंह आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *