कोरबा| जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 11 दिसंबर गुरुवार की दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभा कक्ष में होगी। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष करेंगे। सीईओ दिनेश कुमार ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता व समय-सीमा पर विस्तार से चर्चा होगी।


