एसईसीआर: विद्युत विभाग के दो अफसरों के तबादले

बिलासपुर| एसईसीआर के विद्युत विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया। मुख्यालय से जारी आदेश में सीनियर डीईई (ऑपरेशन) मसूद आलम को अब सीनियर डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, बिलासपुर के पद पर भेजा गया है। वे शशांक कोष्टा की जगह लेंगे। वहीं, सीनियर डीईई (टीआरएस) शशांक कोष्टा का तबादला करते हुए सीनियर डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (ऑपरेशन) के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा एक अन्य आदेश से सीनियर डीईई (टीआरडी) विवेक कुमार को दिए गए सीनियर डीईई (ऑपरेशन) के लुकिंग आफ्टर (देखभाल) प्रभार को समाप्त कर दिया गया है। यह व्यवस्था 14 नवंबर 2025 को जारी आदेश (के तहत लागू की गई थी, इस आदेश को अब रद्द कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *