छत पर मिला स्टाफ नर्स का शव, पुलिस जांच शुरू

कसडोल| कसडोल अस्पताल के स्टाफ नर्स की अभिलाषा जान की संदिग्ध हालत में अस्पताल की छत में लाश मिली। बुधवार को पोस्ट मॉडम कराकर जांच की जा रही है। कसडोल थाना के एएसआई पीके साहू ने बताया कि मृतका सोमवार की रात्रि ड्यूटी के बाद मंगलवार की सुबह 8 बजे रिलीव हुई और उनको पुनः मंगलवार की रात्रि में ड्यूटी में आना था लेकिन नहीं आई तब उनसे फोन में संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं होने की स्थिति में उनके फोन का लोकेशन पता कराया गया जिसमें फोन का लोकेशन अस्पताल में ही पता चला। तब अस्पताल में खोजबीन करने पर पता चला उसकी लाश संदिग्ध हालत में सीढ़ी के पास छत में पड़ी मिली। स्टॉफ नर्स अभिलाषा जॉन (32) बिलाईगढ़ की रहने वाली थी। मंगलवार की सुबह से कॉल अटेंड नही कर रही थी। साथ ही ड्यूटी के बाद नगर के पारस नगर में रह रही किराए के रूम में भी नही पहुंची थी जिसके बाद परिजनों ने जब कॉल रिसीव नही करने की जानकारी हॉस्पिटल प्रमुख को दी। तब हॉस्पिटल परिसर में स्कूटी दिखा तो पूरे हॉस्पिटल की जांच की गई तो उसका शव हॉस्पिटल के कोने में मुंह से गाज निकलता दिखाई दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने जांच की तो अभिलाषा की मौत हो चुकी थी। लाश के पास उसका बैग, पानी बॉटल भी पड़ा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *