तिल्दा-नेवरा| संघ के शताब्दी वर्ष के सात बिंदुओं के अंतर्गत हिंदू सम्मेलन बहेसर मंडल (तिल्दा खंड) के ग्राम खम्हरिया में 14 दिसम्बर रविवार को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन समिति के प्रमुख तुलाराम वर्मा बताया कि खम्हरिया के छत्रपति शिवाजी महाराज वॉलीबॉल मैदान में भव्य हिन्दू सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न वक्ताओं के विचार सुनने का अवसर मिलने वाला है।


