मेन पाइप लाइन मरम्मत के दौरान मिट्टी धंसी, आज भी 7 वार्डों में नहीं आएगा पानी

सिटी रिपोर्टर | दुर्ग गंजपारा कब्रिस्तान के पास 24 एमएलडी मेन पाइप लाइन लीकेज को ठीक करने बुधवार सुबह 11 बजे से रिपेयर का काम शुरू हुआ। आसपास एरिया की मिट्टी खोदी गई। शाम को रिपेयर के दौरान वह मिट्टी धसक गई, जिससे काम पूरा नहीं हो पाया। अब गुरुवार को नए सिरे से पाइप लाइन के आसपास जमा मिट्टी को हटाकर वेल्डिंग कर लीकेज को बंद किया जाएगा। इस वजह से गुरुवार सुबह पांच टंकियों से जुड़े करीब 7 वार्डों में जलापूर्ति नहीं होगी। रिपेयर का काम दो-तीन घंटे में होने की स्थिति में ही शाम की पाली में पानी आ पाएगा। बता दें कि जिस मेन पाइप लाइन में लीकेज है, वह 35 साल पुरानी है और 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट से कनेक्ट है। यहां से शंकर नगर, शक्ति नगर, पद्मनाभपुर, हनुमान नगर और गिरधारी नगर पानी टंकी भरी जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *