गरियाबंद| वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दावा रहित जमा राशियों को वापस दिलाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए देश के चयनित 100 जिलों में मेगा कैंप लगाए जा रहे हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ से गरियाबंद को भी शामिल किया गया है। जिले में 12 दिसंबर शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक यह कैंप आयोजित होगा। जानकारी के मुताबिक जिले में 29,091 खातों में 6 करोड़ से ज्यादा राशि बिना दावा किए पड़ी है। प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोगों को उनकी राशि लौटाई जाए और लंबित प्रकरणों का तुरंत निपटारा किया जाए। कैंप में विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। वे दस्तावेजों की जांच कर मौके पर ही दावों को प्रोसेस करेंगे।


