भिलाई| पूर्व तटीय रेलवे के राज आठ गढ़ स्टेशन में तीसरी व चौथी लाइन में कमीशनिंग किया जाएगा। इसके लिए नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस वजह से दुर्ग से पुरी जाने वाली और पुरी से दुर्ग आने वाली एक्सप्रेस गाड़ी 11 से 19 दिसंबर तक बदले हुए मार्ग से चलेगी। आदेश के अनुसार 18426 पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया खुर्दा रोड, विजयनगरम, रायगड़ा, टिटिलागढ़, लखौली होते हुए दुर्ग आएगी। इसी तरह 18425 दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया लखौली, टिटिलागढ़, रायगड़ा, विजयनगरम, खुर्दा रोड होते हुए पुरी जाएगी। इसी तरह 12, 13 एवं 16 दिसंबर को 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस विजयनगरम, रायगड़ा, संबलपुर, झारसुगुड़ा होते हुए आएगी।


