भिलाई | उत्तरी हवाओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसकी वजह से ट्विनसिटी में बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दुर्ग समेत आसपास के इलाकों में शीतलहर की आशंका बनी हुई है। इसका कारण है कि इन दिनों तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे और सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस नीचे है। यह परिस्थिति शीतलहर के संकेत दे रहे हैं। ऐसी स्थिति आने वाले दो दिनों तक बनी रह सकती है। गुरुवार की सुबह विभिन्न स्थानों पर कोहरे छाए रह सकते हैं। 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।


