मझिआंव में मना मानवाधिकार दिवस

गढ़वा | आज बुधवार को आर के पब्लिक स्कूल मझिआंव में मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 8बी की इशु शर्मा ने मानवाधिकार दिवस पर भाषण दिया। मौके पर छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य के आर झा ने सभी को बधाई दी और बताया कि 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा को अपनाने की याद दिलाता है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह घोषणा दुनिया भर के सभी लोगों के लिए बिना किसी पूर्वाग्रह के गरिमा, समानता और मौलिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देती है। इस अवसर पर मानवाधिकार दिवस पर एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मौके पर आर के ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी गतिविधियों को आयोजित करने के स्कूल के प्रयासों की सराहना की। वहीं सभी छात्रों तथा कर्मचारियों को बधाई दी। इस अवसर पर सभी विद्यार्थी और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। गढ़वा | शहर के रंका रोड स्थित साई नेत्रालय चश्मा घर रंका रोड गढ़वा में गुरुवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए साईं नेत्रालय एंड हॉस्पिटल चश्मा घर गढ़वा के निदेशक तौकीर अहमद ने बताया कि ऑपरेशन को लेकर प्रत्येक दिन निबंधन कराने का कार्य जारी है। मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने के लिए मरीजों को आधार कार्ड की छाया प्रति और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है। तौकीर अहमद ने कहा कि यह कार्यक्रम जिला अंधापन नियंत्रण समिति गढ़वा के तत्वावधान में किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *