सही खानपान से दांतों को स्वस्थ रखें : डॉ. एमएन खान

गढ़वा | गढ़वा शहर के कचहरी रोड स्थित जनता डेंटल क्लीनिक में चल रहे निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के 25वें दिन भी मरीजों की भीड़ लगातार बनी रही। बुधवार को कुल 40 मरीजों की जांच की गई। वहीं उन्हें आवश्यक दवाइयाँ तथा दंत-स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराई गई। क्लीनिक के संचालक दंत रोग विशेषज्ञ डॉ एम एन खान ने कहा कि शिविर को लेकर लोगों में बढ़ती जागरूकता देखकर वे काफी उत्साहित हैं। वहीं विशेष रूप से ग्रामीण इलाके से मरीजों की बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि दंत स्वास्थ्य के प्रति समझ तेजी से बढ़ रही है। डॉ एम एन खान ने जानकारी दी कि यह निःशुल्क शिविर 15 दिसंबर तक चलेगा। वहीं अब केवल 5 दिन शेष हैं। दांतों का पीलापन कई बार पानी में मौजूद फ्लोराइड के कारण भी होता है। ऐसे में पानी का परीक्षण कराना बेहद जरूरी है। डॉ एम एन खान ने कहा कि नियमित दंत जांच और सही खानपान अपनाकर लोग जीवनभर अपने दांतों को स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने पुनः लोगों से अपील किया कि शिविर की समाप्ति से पहले वे अवश्य लाभ उठाएँ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *