लव कुमार दूबे | गढ़वा झारखंड राज्य का गढ़वा जिला दूसरा ऐसा जिला है, जहां खिलाड़ी दुधिया रोशनी में निश्शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। वहीं पहला जिला साहेबगंज है। जिले में खेल के विकास व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए खेल विभाग के जारी निर्देश का अनुपालन दिखने लगा है। साथ ही जिले में पांच अन्य जगहों पर प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी है। जिसे दिसंबर महीने से ही संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें एक आवासीय केंद्र भी शामिल है। जिसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। इनमें गढ़वा में फुटबॉल का आवासीय प्रशिक्षण केंद्र, प्लस टू उच्च विद्यालय बड़गड़ में एथेलेटिक्स, प्लस टू उच्च विद्यालय भंडरिया में फुटबॉल का केंद्र, प्लस टू उवि भवनाथपुर में कबड्डी और जिला मुख्यालय स्थित दिशोम गुरु इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन का केंद्र खोला जाएगा। वर्तमान में चार केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें जिला मुख्यालय स्थित रामासाहु उच्च विद्यालय स्थित इंडारे व आउट डोर और फुटबॉल स्टेडियम में फुटबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती व वॉलीबाल के खिलाड़ियों को प्रतिदिन शाम चार बजे से छह बजे तक प्रशिक्षण दिया जाता है। खिलाड़ियों का किया जा रहा निबंधन, मिलेगा लाभ : जिले में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों का jharkhandsports.in पोर्टल पर निबंधन किया जा रहा है। जिससे फर्जी तरीके से खेलों में शामिल खिलाड़ियों पर अंकुश लगेगा। वहीं सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधा का लाभ खिलाड़ियों को मिल सकेगा। वर्तमान में जिले में एथलेटिक्स के 53, वॉलीबाल के 15 व कुश्ती के 32 खिलाड़ियों का निबंधन किया जा चुका है। निबंधन का कार्य अभी जारी है। निबंधित होने से खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार के फायदा मिलेगा। जैसे खिलाड़ियों का डाटा बेस तैयार होगा, खिलाड़ियों की उपलिब्ध को ट्रैक किया जा सकेगा, प्रशिक्षण का प्लान की जानकारी होगी, नगद राशि पुरस्कार खिलाड़ियों को सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी, सरकार की ओर से उपक्रम मिलेगा, खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में शामिल होने की जानकारी, आने-जाने की राशि और कि ट उपलब्ध कराई जाएगी। खेल के लिए कार्य हो रहे : खेल पदाधिकारी सुविधा व मार्गदर्शन में आगे बढ़ेंगे : विवेक विवेक ठाकुर ने कहा कि एथलेटिक्स में 2024 में शुरुआत की, स्टेट व जूनियर नेशनल प्रतियोगिता गुजरात में शामिल हुए। नेशनल कैंप कर वापस लौटे हैं। विभाग की ओर से सुविधा मुहैया कराई जा रही है। खेल का मैदान भी पहले से बेहतर हो गया है। जिससे हम खिलाड़ियों को फायदा हो रहा है। ग्राउंड अच्छा है, किट भी मिली है : दीपा दीपा कुमारी ने कहा कि वर्ष 2024 से एथलेटिक्स खेल शुरू किया। पहले क्लस्टर स्तर पर खेलती थी। अब स्टेट तक के प्रतियोगिता में रांची में भाग ले चुकी है। पहले से ग्राउंड अच्छा है। वहीं किट भी प्रदान की जाती है। जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि जिले में खेल का विकास और खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म मुहैया कराना ही प्राथमिकता है। सरकार के निर्देश पर जिले में खेलों के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।


