प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा का चुनाव 12 से 14 तक

हरदीबाजार | छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा का चुनाव 12, 13 व 14 दिसंबर को जांजगीर में प्रस्ताावित है। चुनाव को संपन्न कराने सभा के राष्ट्रीय महामंत्री मनोज राठौर ने समाज के जितेन सिंह राठौड़, चुलेश्वर राठौर, रामनिवास राठौर, अशोक राठौड़ को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। चुनाव अधिकारी प्रांतीय अध्यक्ष सनत कुमार राठौर, गोवर्धन राठौर व प्रदेश संयोजक केदार सिंह राठौर होंगे। समितियों का गठन कर जवाबदेही सौंपी है। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर चौक ऑडिटोरियम जांजगीर में सभा का चुनाव होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *