भिलाई राउंड टेबल का आयोजन 10 जनवरी से

भिलाई| भिलाई राउंड टेबल द्वारा किन्डरजॉय सीजन 9 और भिलाई पॉप-अप सीजन 2 का आयोजन 10, 11 व 12 जनवरी को पृथ्वी पैलेस, शिवनाथ नदी रोड, दुर्ग में किया जा रहा है। किन्डरजॉय 5 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए और बच्चों द्वारा आयोजित एक अनोखा कार्यक्रम है, जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा, कल्पनाशक्ति और उद्यमशीलता का प्रदर्शन करते हैं। आयोजन के माध्यम से बच्चे न केवल स्टॉल चलाना सीखते हैं, बल्कि निर्णय लेना, टीम का नेतृत्व करना, ग्राहकों से संवाद करना, वास्तविक कारोबारी कौशल अपनाना, आत्मविश्वास और रचनात्मकता विकसित करना भी सीखते हैं। इस दौरान बच्चे आकर्षक खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ अपने अनोखे स्टॉल्स भी लगाएंगे। आयोजन से प्राप्त राशि नारधा स्थित उमा शाला में 8 कक्षाओं के निर्माण के लिए उपयोग की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *