अमृतसर| खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन जीटी रोड में स्टूडेंट-टीचर्स की टीचिंग स्किल्स को परखने के लिए स्किल-इन-टीचिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खालसा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. खुशविंदर कुमार के निर्देशों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में अलग-अलग सब्जेक्ट्स के 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रोग्राम की शुरुआत में डॉ. कुमार ने कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल और स्किल-इन-टीचिंग कोऑर्डिनेटर डॉ. निर्मलजीत कौर के साथ मिलकर मेहमानों का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस मौके पर रमनदीप कौर, संदीप कौर, सुखविंदर कौर के साथ दूसरे स्टाफ और स्टूडेंट्स भी मौजूद थे।


