दोहा-कतर में विदेशी ड्रग हैंडलर से मिला नवतेज पिछले साल पंजाब लौटा फिर करने लगा तस्करी

पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय क्रॉस-बॉर्डर ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करते हुए 3 तस्करों को काबू किया है। आरोपियों से 4.083 किलो आइस ड्रग और 1.032 किलो हेरोइन बरामद हुई है। डीजीपी पंजाब ने बताया कि काबू तस्कर पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों और विदेश में बैठे हैंडलरों से व्हाट्सऐप के जरिए सीधे संपर्क में थे। आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर (25) निवासी दाओके, नवतेज सिंह (33) निवासी मुहावा और महाबीर सिंह (32) निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बलविंदर सिंह को 35 ग्राम आइस ड्रग समेत काबू किया गया। उसकी निशानदेही पर 2.042 किलो आइस ड्रग और बरामद की गई। दूसरे ऑपरेशन में नवतेज सिंह को 40 ग्राम आइस ड्रग के साथ दबोचा। जांच में सामने आया कि पहले दोहा, कतर में काम करता था, जहां उसकी मुलाकात एक विदेशी ड्रग हैंडलर से हुई। वही हैंडलर बाद में सोशल मीडिया के जरिए भारत में नेटवर्क चलाने लगा। नवतेज पिछले साल भारत में आया और ‘ग्राउंड कुरियर’ की तरह काम करता था। ड्रॉप लोकेशन से नशे की खेप उठाकर आगे सप्लाई करता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 1.966 किलो आइस ड्रग और बरामद की। तीसरी कार्रवाई में पुलिस ने महाबीर सिंह को 1.032 किलो हेरोइन सहित काबू किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *