अमृतसर में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार:ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाती थी, पति भी तस्करी के आरोप में बंद

अमृतसर में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला नशा तस्कर पति के जेल जाने के बाद खुद ही सप्लायर बन गई और इसमें अपने भतीजे को भी शामिल कर लिया। पुलिस ने महिला को उसके अन्य तीन साथियों सहित हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। महिला पाकिस्तान के नशा तस्करों से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाती थी और सप्लाई करती थी। अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के अभियान के तहत, कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर के सीआईए स्टाफ-1 ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 5 किलोग्राम हेरोइन और 2 बाइक जब्त की। उन्होंने बताया कि महिला बलजीत कौर निवासी तरन तारन के मुठियावली गांव की निवासी है। भतीजे का नाम गुरप्रीत सिंह गोपी है। पुलिस के मुताबिक, बलजीत कौर के पति बलबीर सिंह राजस्थान के गंगानगर की जेल में बंद है और उसके खिलाफ भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है। बलबीर सिंह के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी बलजीत कौर ने नशे का कारोबार संभाल लिया और इसमें अपने भतीजे गुरप्रीत सिंह को भी शामिल कर लिया। पूरे मालवा में भी करती थी सप्लाई
पुलिस मे मुताबिक, बलजीत कौर ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाती थी और उसे सिर्फ तरनतारन अमृतसर ही नहीं बल्कि मालवा के सारे शहरों और गांवों में सप्लाई करती थी। हेरोइन की खेप को लाने और ले जाने के लिए भी वह हमेशा खुद मौजूद रहती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *