अबोहर में तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:5200 नशीले कैप्सूल बरामद; रेस्टोरेंट के पास कर रहे थे ग्राहकों का इंतजार

अबोहर में पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 5200 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपी एक रेस्टोरेंट के पास ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। थाना नंबर-2 के प्रभारी प्रोमिला सिद्धू ने बताया कि सहायक थानेदार सुरेन्द्रपाल सिंह कल रात हनुमानगढ रोड़ पर गश्त कर रहे थे। उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि आर्य नगर निवासी प्रदीप उर्फ राहुल, हनी और वरियाम नगर निवासी हरप्रीत सिंह नशे के कैप्सूल बेचने का काम करते हैं। जो कि सीतो बाइपास रोड़ पर रेस्टोरेंट के सामने जाती लिंक रोड़ पर खड़े होकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। दो आरोपी पहले से थे वाछिंत इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर रेड की, तो वहां तीन युवक मौजूद मिले। जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 5200 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। थाना प्रभारी प्रोमिला सिद्धू ने कहा कि इसमें प्रदीप व हनी एक मामला में वाछिंत थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *