बांसवाड़ा| राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंदारेश्वर स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय बांसवाड़ा में 15 दिसंबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, सीएमएचओ और पीएमओ ने इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने का आग्रह किया है।


