बगीचा में लगाया रक्तदान शिविर

भास्कर न्यूज | बगीचा एचडीएफसी बैंक बगीचा द्वारा बुधवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत सुबह 9 बजे शासकीय अस्पताल बगीचा की टीम ने की। नगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं को इस पुनीत कार्य का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। शिविर में बैंक के सभी कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विशेष योगदान ब्रांच मैनेजर उत्तम विश्वास, अनिल यादव, मनीषा मुदस्सर, कौशिक शैलेन्द्र और सुरेश दिवाकर का रहा। उत्तम विश्वास ने कहा, “रक्तदान महादान है। हमारे छोटे से सहयोग से किसी की जिंदगी बच सकती है, इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।” उन्होंने अस्पताल अधिकारियों और रक्तदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *