महासमुंद| सतनाम संदेश यात्रा व प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन 16 दिसंबर से बदलकर 13 दिसंबर को रखा गया। पूर्व घोषित तिथि में सम्मान समारोह के लिए स्थान नहीं मिल पाने के कारण परिवर्तन किया गया है। यात्रा महासमुंद के गुरु घासीदास वार्ड स्थित जोड़ा जैतखाम से 12 बजे निकलेगी।


