कलचुरी जायसवाल महासभा महाधिवेशन 13 से शिर्डी में

अंबिकापुर | भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा के आगामी महाधिवेशन को लेकर सरगुजा संभाग में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। महाधिवेशन 13 और 14 दिसंबर को शिर्डी में होगा। महासभा ने सरगुजा संभाग के सभी आजीवन सदस्यों से कार्यक्रम के लिए सहयोग और सक्रिय योगदान देने अपील की है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामलाल जायसवाल के अनुसार शिर्डी महाधिवेशन 2025 में देश के 20 से 22 राज्यों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ मार्गदर्शक, महिला शक्ति, युवा शक्ति और समाज के सदस्य सहभागिता करेंगे। महाधिवेशन की तैयारी के लिए आवास व्यवस्था, स्वागत प्रबंधन, सुरक्षा, भोजन और समन्वय जैसे सभी क्षेत्रों में प्रबंध किए जा रहे हैं। पदाधिकारियों का दावा है कि सम्मेलन समाज की गौरवशाली परंपरा, एकता, आत्मसम्मान और सामूहिक संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *