शाजापुर न्यायालय के आदेश के बाद संपत्ति कुर्क करने के मामले में एक व्यक्ति ने कोर्ट की ओर से जारी नोटिस नहीं लिया। साथ ही मालखाने में भी जमा नहीं कराई। जिसके लालघाटी थाना पुलिस ने संपत्ति जमा न करने पर संबंधित के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि ग्राम पचोला बनहल निवासी लाखन सिंह को एक मैजिक टाटा वाहन, एक फ्रीज, सैमसंग कंपनी की टीवी और एक छत पंखा कुल संपत्ति की कीमत 3 लाख 30 हजार रुपए है। जिसे कुर्की उपरांत सुपुर्दगी पर इस शर्त के साथ दी गई थी कि जब भी न्यायालय उक्त संपत्ति प्रस्तुत करने हेतु आदेशित करेगा सुपुर्दगीदार लाखन सिंह उक्त संपत्ति न्यायालय में प्रस्तुत करेगा। हालांकि, न्यायालय के सूचना पत्र भेजने के बाद भी उक्त संपत्ति प्रस्तुत न करते हुए अमानत में खयानत की है। जिसके चलते लाखन सिंह के खिलाफ लालघाटी पुलिस ने धारा 316 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।