युवक स्कार्पियो-बोनट पर बैठा, 2KM भगाकर थाने छोड़ा VIDEO:गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद, युवक ने पुलिस पर भी लगाए आरोप

बाड़मेर में मंगलवार को स्कॉर्पियो ड्राइवर और एक युवक के बीच गाली-गलौच हो गई। दोनों में विवाद बढ़ गया। इस बीच युवक स्कॉर्पियो के बोनट से छत पर चढ़ गया। लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने की बजाए रफ्तार बढ़ा दी और करीब 2 किलोमीटर तक युवक के साथ गाड़ी को भगाते हुए सदर थाने पहुंचा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की छत पर अटका युवक जान बचाने की गुहार लगा रहा है। मामला बाड़मेर शहर के सदर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके का है, जहां आज दोपहर करीब डेढ़ बजे घटना हुई। मामले में ड्राइवर को डिटेन करने के साथ ही गाड़ी जब्त कर ली है। वीरेंद्र कुमार ने बताया- शास्त्री नगर में हमारा घर है। मेरा भाई घर से गाड़ी बाहर निकाल रहा था। इस दौरान स्कार्पियो सवार रघुवीर ने ब्रेक लगाए। फिर गाली-गलौच शुरू कर दी। पिता ने गाली देने से रोका तो उन्हें भी गाली दी। फिर गेट के शीशे ऊपर कर लिए। इस दौरान मैं स्कॉर्पियो गाड़ी के सामने खड़ा था। जब रघुवीर गाड़ी भगाने लगा तो मैं बोनट पर चढ़ा, फिर छत को कसकर पकड़ लिया। इस दौरान मेरे परिवार और मोहल्ले के लोगों ने पीछा किया। स्कॉर्पियो गांधी नगर, चामुंडा सर्किल होते हुए सदर थाने ले जाकर रोकी। वहां पर नीचे उतारकर रघुवीर और पुलिस वालों ने मेरे साथ मारपीट की और मेरा मोबाइल भी तोड़ दिया। एएसपी जसाराम बोस ने बताया- गाड़ी रोकने लिए वीरेंद्र स्कॉर्पियो गाड़ी पर चढ़ गया। लोगों को पीछे आता देखकर स्कॉर्पियो सवार ने गाड़ी रोकी नहीं और उसको सदर थाने ले गया। फिलहाल स्कार्पियो गाड़ी को थाने में खड़ी करवाई गई है। वहीं युवक और रघुवीर को डिटेन किया। जैसी रिपोर्ट देंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्कॉर्पियो गाड़ी के कांच भी टूटे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *