प्रयागराज महाकुंभ-2025 के लिए उदयपुर से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) की और से स्पेशल ट्रेन के जरिए यात्रा कराई जा रही है। ये ट्रेन उदयपुर से 18 फरवरी को रवाना होगी। यात्रा पूरी होने के बाद ट्रेन वापस 23 फरवरी को उदयपुर पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन की योजना प्रयागराज महाकुंभ गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संघ पर लाखों श्रद्धालु वहां पहुंचते है। आईआरसीटीसी ने इस यात्रा को लेकर एक स्पेशल ट्रेन की योजना बनाई है जिसको लेकर अभी बुकिंग की जा रही है। इसमें एसी और नॉन एसी दोनों तरह के कोच होंगे। एसी से यात्रा करने के लिए सभी टिकट बुक हो चुके है। यह ट्रेन 18 फरवरी को उदयपुर से रवाना होकर चित्तौड़गढ़, चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, अलवर,मथुरा,आगरा, काशी विश्वनाथ-वाराणसी, प्रयागराज व अयोध्या जाएगी।
यात्रा में यात्रियों को कुंभ त्रिवेणी संगम, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन, हनुमान मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, राम जन्मभूमि मंदिर हनुमानगढ़ी के दर्शन करवाए जाएंगे। व साथ ही गंगा आरती के दर्शन भी करवाये जायेंगे। ट्रेन में भोजन से लेकर तीर्थ स्थल के दर्शन तक की सुविधाएं प्रदान की जाएगी। दो श्रेणियां में होगी टिकट
आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक, योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि आईआरसीटीसी की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए दो अलग-अलग श्रेणी तैयार की गई है। इसमें स्टैंडर्ड श्रेणी के लिए 28, 340 प्रति व्यक्ति किराया है। इसमें एसी ट्रेन के अलावा एसी आवास और बस की सुविधा मिलेगी। वहीं इकोनॉमी स्लीपर श्रेणी के लिए किराया 20,375 रखा गया है, जिसमे यात्रा, आवास आदि नॉन -एसी सुविधाएं होगी। दोनों ही श्रेणियां में कंफर्म बर्थ के साथ-साथ होटल आवास, खानपान सेवा, ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्टैंडर्ड श्रेणी फुल हो गई है। जाने यात्रा का पूरा शेड्यूल यहां करवा सकते है बुकिंग
गुर्जर ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग सुविधा आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर उपलब्ध है। इसके अलावा आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय बनीपार्क जयपुर में भी करवा सकते हैं। पहले 24 जनवरी को जानी थी ट्रेन
ये ट्रेन पहले 24 जनवरी को उदयपुर से रवाना होने वाली थी लेकिन रेलवे द्वारा परिचालन परिस्थितियों के चलते इसे अब 18 फरवरी को चलाने कि मंजूरी दी गई है। गुर्जर ने बताया कि यात्रा के लिए जिन यात्रियों ने पूर्व मे 24 जनवरी के लिए बुकिंग करवा रखी है और अब वे यदि 18 फरवरी कि नहीं जाना चाहते हैं तों उन्हें उनका पूरा रिफंड दिया जाएगा।


