मास्टर प्लान की तैयारी…:नाका चंद्रवदनी चौराहे से विक्की फैक्टरी तक दो गुना चौड़ी होगी रोड, सर्वे दल 3 दिन में देगा रिपोर्ट

नाका चन्द्रबदनी चौराहे से विक्की फैक्ट्री चौराहा तक की रोड को अब मास्टर प्लान के अनुसार दो गुना चौड़ा करने की तैयारी है। निगम इसके लिए सर्वे कराएगा। रोड के आस-पास अतिक्रमण और अवैध निर्माण आदि को चिह्नित करने के लिए निगम के अलग-अलग विभागों की टीम तैयार की है। इस टीम में प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुरेश अहिरवार, उपयंत्री दीपक गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सह भवन निरीक्षक प्रगति गोस्वामी, पटवारी नगर निगम अनूप परमार एवं राजस्व कर संग्राहक भूपेन्द्र गुर्जर रहेगें। टीम को 3 दिन में सर्वे कर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। यह रोड वर्तमान में लगभग 20 मीटर चौड़ी है। मास्टर प्लान में इसे 40 मीटर प्रस्तावित किया है। चूंकि यह शहर का प्रवेश मार्ग है, इस कारण यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। निगमायुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार इस सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। एक तरफ सरकारी तो दूसरी तरफ निजी जमीन नाका चंद्रवदनी चौराहे से विक्की फैक्टरी तक की रोड के बांयी ओर की जमीन पर अधिकांश सरकारी संस्थान हैं। इसमें पॉलीटेक्निक कॉलेज, बस स्टैंड, ट्रैफिक थाना और झांसी रोड पुलिस स्टेशन शामिल हैं। दाहिनी ओर के हिस्से में शुरुआत में निजी संपत्तियां हैं। लेकिन इन्हें आगे तक बढ़ाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। थोड़ा आगे जाने के बाद सरकारी जमीन पर कब्जा कर लोग रह रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *